ताजा खबरें

जिसके मौत की खबर हर तरफ छपी;वो ज़िंदा है!

307

मुंबई (Mumbai): मुम्बई से चौका देने वाली खबर सामने आयी है, पिछले दिनों मुंबई के जुहू इलाके में वीणा कपूर नाम की एक महिला की हत्या उसके के बेटे ने कर दिया था;और उनका शव नदी में फेंक दिया था। इस मामले में जिस महिला का फ़ोटो मीडिया ने चलाया था आज वह महिला जिंदा है और परेशान है।

वीणा कपूर दिंदोशी पुलिस स्टेशन पहुंची है और अब खुद को जिंदा होने का दावा कर रही है। वीना कपूर ने कहा जब से न्यूज में उनका फ़ोटो चला है तब से वह परेशान है, लोगो के फोन आ रहा है, लोग श्रद्धांजलि दे रहे है।वीना कपूर ने कहा उन्होंने दिंडोशी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी है। जिनके फोन और मैसेज आ रहे है उनको अपील करती हु की मैं जिंदा हु, जिस वीना कपूर की हत्या हुई है वह भी अभिनेत्री थी, और हम दोनो ने एक पंजाबी सीरियल में साथ में काम किया है।

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़