एस जयशंकर नाम… पाकिस्तान को उनके जवाब से ज्यादा मशहूर है। उनके बेबाक बयान आपने अक्सर सोशल मीडिया पर सुने होंगे। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर (S. Jaishankar) अक्सर पाकिस्तान पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हमले करते रहे हैं। हमने कई बार इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते देखे हैं।
कुछ दिन पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर 14 और 15 दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की भारत की अध्यक्षता में अमेरिका की दो दिवसीय यात्रा पर थे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो को करारा जवाब दिया ।
भारतीय समुदाय से बात करते हुए एस जयशंकर ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर तीखी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, ‘हम अच्छे पड़ोसी चाहते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि हम आतंकवाद के दबाव में आकर बातचीत करें।’ यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद विदेश मंत्री के तौर पर जयशंकर के रुख की काफी चर्चा हुई थी। ख़ास बात यह है कि उन्होंने एक बार लोकसभा में यूक्रेन पर हुई चर्चा का स्पष्ट जवाब दिया था. उन्होंने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का असर भारत समेत पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा।
Also Read: सीएम योगी ने लोगों को मकर संक्रांति और ‘खिचड़ी पर्व’ की दी हार्दिक बधाई