मुंबई(Mumbai) : मुंबई समता नगर पुलिस ने ऐसे नौकर को गिरफ्तार किया है जो मालिक की कंपनी से लाखों रुपये चुराकर खुद मोबाइल शॉप का मालिक बन गया। समता नगर पुलिस ने आरोपी नौकर को अलीबाग रायगढ़ से गिरफ्तार किया है। नौकर के पास से चोरी के पैसे से खरीदे गए मोबाइल फोन और ढाई लाख कैश जब्त कर लिया है।
दरसअल समता नगर पुलिस स्टेशन की हद मे रहने वाले उमेद किशोर सिंह ने पुलिस को बताया कि ठाकुर विलेज सिंग स्टेट स्थित कंपनी ब्राह्मणी क्रिएशन में उनका नौकर रामलाल सेन 4 साल से काम करता है. कंपनी के लॉकर में रखे 5 लाख रुपये गायब है। नौकर का फोन अचानक बंद हो गया। शिकायत के बाद समता नगर पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच टीम को जैसे ही पता चला कि नौकर का फोन बंद है तो पुलिस ने उस इलाके में जाकर नौकर के बारे में जानकारी निकाली। तो पता चला कि आरोपी रामलाल 5 लाख की चोरी के बाद उसी इलाके में 1 एंड्रॉयड मोबाइल खरीदा और 1 सिम कार्ड लिया और गॉव भाग गया। पुलिस ने रामलाल के नए सिमकार्ड व नंबर के आधार पर अलीबाग पहुची।
आरोपी रामलाल अलीबाग में मालिक के चोरी के पैसे से एक मोबाइल की दुकान खोली जिसका वह खुद मालिक बन गया । बाकी के कुछ पैसे रामलाल राजस्थान में रहने वाले अपने दूसरे भाई को रोजगार के लिए दे दिया। समता नगर पुलिस स्टेशन की टीम ने आरोपी रामलाल और उसकी दुकान में रखे 50 से ज्यादा मोबाइल को जब्त कर मुंबई लाई जबकि रामलाल के दूसरे भाई से राजस्थान जाकर ढाई लाख रुपये जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि नौकर खुद का रोजगार शुरू करने के लिए मालिक को चुना लगाकर फरार हो गया।
Also Read :- https://metromumbailive.com/in-mumbais-khar-a-minor-blackmailed-a-girl-by-making-an-obscene-video/