ताजा खबरें

बूंद-बूंद पानी को तरस रही डोंबिवली की जनता

296

कल्याण (welfare)- केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी की सूची में महाराष्ट्र के कल्याण-डोंबिवली का नाम शामिल है। स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े महत्वकांक्षी काम शहर में प्रगतिशील है लेकिन आज भी डोंबिवली के कई इलाकों में पानी की भीषण समस्या से नागरिक हैरान-परेशान हैं। बतादें कि डोंबिवली पश्चिम में कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका के वार्ड नंबर 49 और 50 राजू नगर, सरोवर नगर तथा गरीबाचा वाडा आदि परिसर की हजारों जनता बूंद-बूंद पानी को तरस रही हैं।

आलम यह है कि दिनभर में मुश्किल से आधा घंटा पानी की आपूर्ति होती है। सुबह-शाम पानी के लिए लोगों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। पानी की किल्लत से व्यथित लोगों ने बताया कि बीते 8 से 10 सालों से पानी की भीषण समस्या मुंह उठाए खड़ी है। संबंधित महानगर पालिका के अधिकारियों को अनेकों बार शिकायत कर समस्या से अवगत कराया गया।

स्थानिक नगरसेवक विकास म्हात्रे ने भी जनता के प्रतिनिधि के तौर पर अधिकारियों से मिलकर चर्चा की लेकिन नागरिकों का आरोप है कि नगर निगम के सुस्त अधिकारी आश्वासन के अलावा और कुछ नहीं दे पाए। केडीएमसी की उदासीनता के चलते हजारों कर दाता नागरिक पानी जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है। नियमित रूप से टैक्स का भुगतान करने वाले लोगों को नियमित रूप से पानी कब मिलेगा? केडीएमसी के अधिकारी कब नींद से जागकर उनका दुखड़ा सुनेंगे ? ऐसे कुछ गंभीर और जरूरी प्रश्न डोंबिवली की जनता कर रही हैं।

Also Read :- https://metromumbailive.com/dhananjay-mundes-car-met-with-an-accident/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़