ताजा खबरेंदुनियादेशपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुम्बई में कोरोना के साथ बढ़ रहा है डेंगू-मलेरिया का खतरा

407
Zika Virus

मुंबई में कोरोना का संकट अभी थोड़ा कम ही हुआ था कि अब शहर पर डेंगू और मलेरिया का खतरा मंडरा रहा है। मुम्बई में अगस्त महीने में सबसे ज्यादा मलेरिया और डेंगू के मामले आये हैं। जिसके कारण BMC अस्पतालों में रोगियों की संख्या बढ़ गई है।

वहीं मुंबई में कोरोना की दूसरी लहर पर काफी हदतक काबू पाने के बाद अब शहर पर मलेरिया और डेंगू का खतरा मंडरा रहा है। बदलते मौसम और बारिश का पानी इस बीमारी को फैलने में मदद कर रहा है। इसलिए नगर निगम प्रशासन ने मुंबईवासियों से उचित सावधानी बरतने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है। अगस्त में मुंबई शहर और उपनगरों में मलेरिया और डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

डेंगू के सबसे ज्यादा मामले डोंगरी (बी सेक्शन), परेल (एफ साउथ) और बांद्रा वेस्ट (एच वेस्ट) में सामने आए हैं। कीटनाशक विभाग ने 13 लाख 15 हजार 373 घरों का निरीक्षण किया है। इनमें से 11,492 मच्छरों के प्रजनन स्थल को नष्ट कर दिया गया है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : देश में एक्टिव केसों की संख्या 4 लाख के पार

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़