मुंबई : मुंबई से सटे कल्याण में स्थित वाड़ेघर इलाके में एक कबूतर खाने में सांप घुस गया। सांप ने कबूतरों के चूजे खाकर सुस्त हो गया और पिंजड़े के एक कोने में जाकर बैठ गया ।कबूतरों की हलचल देखते ही कबूतर के मालिक, प्राणी मित्र को फोन किया प्राणी मित्र ने घटनास्थल पर आकर 7 फुट लंबा सांप को निकालकर पकड़ लिया और उसे जंगल में जाकर छोड़ दिया।
कल्याण पश्चिम के वाडेघर गांव में एक दलवी नामक व्यक्ति के कबूतर खाने में शिकार की तलाश में अचानक सात फुट लंबा सांप घुस गया। प्राणी उर्फ सर्पमित्र दत्ता बॉम्बे से इस विषय मे सम्पर्क किया तो जानकारी मिली उन्होंने घटना स्थल पर पहुचकर धामण नस्ल के इस सर्प पकड़ लिया और एक बैग में बंद कर लिया। इस बात की जानकारी कल्याण वन विभाग के अधिकारियों को देने के बाद आज शाम इस सांप को जंगल की झाड़ियों छोड़ दिया गया।
कबूतरों के पिंजरों में अचानक सांप घुसना यानी-बदलती जलवायु और कृषि वन क्षेत्रों में बड़े आवास तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए शिकार की तलाश में गैर विषैले सांपों के मानव बस्तियों में घुसने की घटनाएं आम हो रही हैं।प्राणी मित्र ने पिछले 2 दिन में कल्याण शहर के आसपास से 3 साँप को पकड़ कर जंगल मर छोड़ दिया।
Also Read: मुंबई में रिक्शा चोरों की बढ़ी दहशत, होजाइये सावधान !