ताजा खबरें

ठाणे के कोपरी पुल पर गार्डर बिछाने का काम हुआ पूरा

377

ठाणे :ठाणे के कोपरी पुल पर गार्डर बिछाने का काम अब पूरा हो चूका है और शनिवार ,रविवार को जो मार्ग बंद किये थे अब वो फिर से चालू कर दिया गए है ।ठाणे और मुंबई शहर को जोड़ने वाले मुख्य चैनल का बहुत महत्वपूर्ण कोपरी पुल और कई राज्य राजमार्गों से जुड़ा होने के कारण 19 नवंबर और 20 नवंबर को इन दो दिनों में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे के बीच बंद कर दिया गया था।

कोपरी पुल पर गर्डर का काम किया गया है समय से पहले पूरा कर लिया गया है, तो दूसरी ओर परिवहन विभाग ने वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग प्रदान किया था।उसी काम को आज जल्दी पूरा कर लिया गया है। कोपरी में रेलवे पुल पर सात लोहे के गर्डर बिछाए जाने थे शनिवार और रविवार 63 मीटर लंबा और 110 ताना गर्डर रात में बिछाया गया। कोपरी पुल को रात में यातायात के लिए बंद कर दिया गया था, इसके लिए यातायात में बदलाव किया गया था लेकिन अब कोपरी पुल का काम पूरा हो चूका है।

Also Read: मिलावटी मिर्च बीज देकर किसानों से हुई ठगी

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़