ताजा खबरें

38 साल बाद फटा दुनिया का सबसे बड़ा ज्वालामुखी

342

दुनिया का सबसे बड़ा ज्वालामुखी 38 साल बाद फट गया। हवाई के मोनोलाओं में ये ज्वालामुखी है जो धीरे-धीरे फटना शुरू हो गया है। इस ज्वालामुखी को फटता देख प्रशासन ने आस-पास के लोगों को वहां से दूर जाने की चेतावनी देदी है। यह विस्फोट 27 नवंबर की देर रात बिग द्वीप पर हुआ। पहले विस्फोट के बाद कोई भी चिंता नहीं जताई गई थी लेकिन लावा को फैलता देख प्रशासन ने लोगों को वहां से हटने के लिए कह दिया। वही इस मामले पर विषेशज्ञों का कहना है की लावा से हवा ख़राब होने की सम्भावना है इसलिए लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है।

Also Read: मुंबई की सोसाइटी में लिफ्ट को लेकर कुत्ते और युवक की पिटाई

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़