ताजा खबरें

मजह 12 घंटे के अंदर चोरी के मामले में सोने के गहनों के साथ चोर गिरफ्तार

381

समतानगर पुलिस ने घरफोडी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 11 तोला सोने का गहना, 11 हजार नगर और 5 मोबाइल बरामद किया गया है। समतानगर पुलिस स्टेशन में शिकायत मिली थी कि आरोपी ने रात में घर के अंदर से मोबाइल सोने के गहने चोर चोरी कर फरार हो गया था।

जिसके बाद समतानगर पुलिस सूत्रों की मदद से महज 12 घंटे के अंदर फरार चोर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सुशांत दिनेश खेडेकर (23) के ऊपर कस्तूरबा पुलिस स्टेशन में चोरी के 6 मामले दर्ज है। आरोपी पास से 11 तोला सोने का गहना, 11 हजार नगर और 5 मोबाइल बरामद किया गया है।

जिसकी कीमत लगभग 3 लाख 65 हजार रुपये है। शातिर चोर सुशांत दिनेश खेडेकर (23) बोरीवली पूर्व का रहने वाला है। समतानगर पुलिस यह जांच कर रही हैं कि चोरी की वारदातों में कितने लोग शामिल रहते थे और आरोपी ने कहा कहा चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

Also Read: भाजपा के वरिष्ठ नेता अतुल भातखलकर ने कल्याण में आदित्य ठाकरे की आलोचना की

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़