ताजा खबरें

मुंबई की मशहूर डॉक्टर के घर में देर रात घूसे चोर लेकिन नहीं की चोरी

441

मुंबई में शेरनी अवनी की जान बचाने वाली डॉक्टर सरिता के घर में 8 हथियारबंद लुटेरे घूसे लेकिन चौंकाने वाली बात ये है की इन्होने किसी भी तरह की चोरी नहीं की। घर में हथियारों के साथ घुसने की सारी तसवीरें CCTV कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद डॉक्टर ने इसकी शिकायत पुलिस से की।

मुंबई के पास कर्जत की रहने वाली डॉ. सरिता सुब्रमण्यम के घर में आठ अज्ञात लोगों ने घुसपैठ की। सुबह करीब तीन बजे यह अज्ञात लोग हाथ में तमंचा, तलवार, हथौड़ा व लोहे की रॉड लेकर घर में घूसे।लेकिन उन्होंने किसी भी तरह का कोई सामन नहीं चुराया।घर में लगे CCTV कैमरे में ये लोग सांफ नज़र आरहे है लेकिन इन सभी के चेहरे पर मास्क था। डॉक्टर सरिता के मुताबिक सुबह जब वो पौने चार बजे उठी तो उन्होंने अपने घर का गेट खुला देखा जिसके बाद उन्होंने CCTV चेक किया तो उन्हें कुछ लोग हथियार के साथ घर में नज़र आये। इस घटना के बाद डॉक्टर सरिता काफी ज्यादा डर गई है और उन्होंने इसलिए पुलिस से इस मामले पर ध्यान देने के लिए कहा है।

जानकारी के लिए आपको बतादें की सरिता शेरनी अवनी की जान बचाने की मुहीम में सबसे आगे थी। अवनी पर 13 लोगों की हत्या करने का शक था। जिसके बाद साल 2018 में ही इस शेरनी का शिकार कर दिया गया था।

Also Read :- https://metromumbailive.com/10-month-old-girl-thrown-out-of-moving-cab-after-molesting-mother-in-mumbai-dies/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़