ताजा खबरें

ये भगवा रंग का अपमान, बेशर्म रंग में दीपिका की बिकनी पर उठ रहा सवाल

366

शाहरुख खान (Shahrukh Khan)की फिल्म पठान के गाने को लेकर इस समय विवाद बन गया है। गाने के दृश्य, गाने के लाइन्स और दीपिका पादुकोण द्वारा पहनी गई नारंगी रंग की बिकनी ने विवाद को और बढ़ा दिया है। इस गाने पर सीधे तौर पर हिंदू महासभा ने आपत्ति जताई है. हिंदू महासभा के स्वामी चक्रपाणि महाराज के मुताबिक फिल्म ‘पठान’ में भगवा रंग का अपमान किया गया है.संगठन का मानना है की जानबूछ कर दीपिका को भगवा रंग की बिकनी पहनाई गई।

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा की तरह शाहरुख खान की पठान फिल्म के खिलाफ बहिष्कार अभियान शुरू करने की चेतावनी दी है। आखिर दीपिका पादुकोण ने ऑरेंज बिकिनी क्यों पहनी और गाने के लाइन्स बेशरम रंग क्यों डाले गए ? इस तरह का सवाल पूछे जा रहे है। इस गाने से हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसलिए कुछ यूजर्स ने राय जाहिर की है कि इस गाने को सेंसर बोर्ड को स्वीकार नहीं करना चाहिए था। इस बीच मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार भी इस विवाद में कूद गई है. मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चेतावनी दी है कि अगर आपत्तिजनक दृश्यों को वापस नहीं लिया गया तो मध्य प्रदेश में फिल्म रिलीज नहीं की जाएगी.शाहरुख खान की पठान 26 जनवरी को रिलीज हो रही है। करीब 4 साल बाद शाहरुख खान की ये बिग बजट फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ होनेवाली है लेकिन जिस तरह से लाल सिंह चड्ढा फिल्म बहिष्कार अभियान की वजह से फ्लॉप हुई थी , वही पठान फिल्म के साथ होता है या नहीं, यह तो वक्त ही तय करेगा।

Also Read :- https://metromumbailive.com/in-mumbais-khar-a-minor-blackmailed-a-girl-by-making-an-obscene-video/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़