कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र के मुंबई में होंगे ,यहाँ वो कई 38,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास जिसमे मुंबई मेट्रो रेल लाइन 2ए और 7 का उद्घाटन,मुंबई 1 मोबाइल ऐप और नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (मुंबई 1) का शुभारंभ,1800 करोड़ रुपये की लागत से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के पुनर्विकास की आधारशिला रखना,400 किमी लंबी सड़क कंक्रीटिंग परियोजना,7 वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास 17,200 करोड़ का, 20 ‘हिंदुहृदयसम्राट बाळासाहेब ठाकरे आपा दवाखाने’ का उद्घाटन, तीन अस्पतालों के पुनर्विकास का शिलान्यास,स्वनिधी योजना के एक लाख से अधिक हितग्राहियों को स्वीकृत ऋणों का हस्तान्तरण करेंगे।
लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम से ठीक पहले विपक्ष ने इस दौरे पर सवाल उठाएं है और इसे पोलिटिकल करार दिया है ,क्योंकि आने वाले दिनों में BMC में चुनाव होने है,लेकिन सत्ता में बैठी बीजेपी ने इसे ख़ारिज कर दिया और बीजेपी के महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा की, ये चुनाव की रैली नहीं, पॉलिटिकल पार्टी गलत अर्थ निकाल रही,मोदी जी जब जब आते है, विकास का पिटारा लाते है।
Also Read: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल का होगा कायापलट