मशहूर पॉप स्टार (famous pop star)टेलर स्विफ्ट के पास दुनिया के कई लोगों से ज्यादा महंगा पालतू जानवर हैं। इसे पढ़कर आपको जरूर हैरानी हुई होगी। लेकिन यह सच है। टेलर स्विफ्ट की बिल्ली की कीमत 800 करोड़ रुपये (97 मिलियन डॉलर) है। यह दुनिया का तीसरा सबसे महंगा पालतू जानवर है।रॉलिंग स्टोन की रिपोर्ट के मुताबिक, बिल्ली का नाम ओलिविया बेन्सन है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, Nala.Cat नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट वाली बिल्ली दूसरे नंबर पर है। इसकी कीमत 10 करोड़ डॉलर यानी करीब 824 करोड़ रुपए है। नाला के इंस्टाग्राम पर 4.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं। उनके नाम सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली बिल्ली का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।टेलर स्विफ्ट की बिल्ली कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी है। टेलर स्विफ्ट ने 2014 में ओलिविया को गोद लिया था तब से वह उसके साथ है।
Also Read :-https://metromumbailive.com/confession-of-13-thefts-goods-worth-four-lakh-seized/