ताजा खबरें

माउंट मेरी चर्च को आया धमकी मेल निकला फेक

419

मुंबई : #मुंबई के बांद्रा में स्थित माउंट मैरी चर्च को कल आतंकवादी समूह #लष्करेतैबा द्वारा हमले की धमकी भरा ईमेल मिला। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (3) के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच चल रही है।

पहले ईमेल के बाद एक और ईमेल प्राप्त हुआ जिसमें प्रेषक ने उस बच्चे की मां होने का दावा किया जिसने कथित तौर पर पहला धमकी भरा ईमेल भेजा था। महिला ने माफी मांगते हुए कहा कि उसका बच्चा मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस मामले की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है।

Also Read: सांसद संजय राउत ने पूर्व मंत्री अनिल देशमुख की मुलाकात

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़