ताजा खबरें

कल्याण से पंजाब के खत्री गैंग के तीन गुर्गों को किया गया गिरफ्तार

324

कल्याण :मुंबई से सटे कल्याण में पंजाब की खत्री गैंग के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है। पंजाब एन्टी गैंगस्टर टास्क फोर्स और मुंबई एटीएस की टीम ने कल्याण के पास आंबिवाली से तीनों अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पंजाब एन्टी गैंगस्टर टास्क फोर्स मोहाली के डीवाई एसपी राजन सिंह और उनकी टीम को गुप्त जानकारी मिली थी कि खत्री गैंग के तीन खतरनाक गुर्गे कल्याण के पास आंबिवाली में छिपे है।

जानकारी की बिना पर पंजाब एजीटीएफ, मुंबई एटीएस और स्थानीय खड़कपाड़ा पुलिस ने तीनों खतरनाक अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम शिवम महालो, गुरुमुख नरेशकुमार सिंह उर्फ गोरा और अमनदीप कुमार गुरमेलचंद उर्फ रैंचो बताया गया है जो खत्री गैंग के सदस्य है। मोहाली के डीएसपी राजन सिंह के मुताबिक तीनों शातिर अपराधी है जिनके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, मारपीट जैसे अनेक मामले दर्ज है।

Also Read: चलती लोकल से गिरा व्यक्ति

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़