ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई में अनार से महंगा हुआ टमाटर, आम लोग परेशान

495

महाराष्ट्र (Maharashtra)में रुक-रुक कर हो रही बेमौसम बारिश का असर अब सब्जियों के दामों पर साफ महसूस किया जा रहा है। वर्तमान में टमाटर की सप्लाई ठीक से नहीं होने के कारण कीमतें आसमान छू रही हैं। जिसके कारण महाराष्ट्र में टमाटर 65 और राजधानी दिल्ली में 75 रुपये किलो बिक रहा है।

वहीं वर्तमान समय में टमाटर से सस्ता अनार बिक रहा है। इस समय अनार बाजार में 50 रुपये किलो मिल रहा है। बेमौसम बारिश से न केवल महाराष्ट्र बल्कि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी टमाटर की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इसी वजह से टमाटर की सप्लाई में कमी आई है। और दरों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं दिसंबर महीने तक टमाटर के रेट इसी तरह रहने की उम्मीद है।

Reported By: Rajesh Soni

Also Read: https://metromumbailive.com/bmc-will-beautify-mumbais-heritage-site-worli-fort-2/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़