डॉक्टर्स भगवन का दूसरा रूप माने जाते है। किसी मरीज़ की जान बचाने के लिए भी एक डॉक्टर अपनी पूरी म्हणत और लगन से काम करता है। लेकिन कई बार डॉक्टरों से कुछ ऐसी गलतियां भी हो जाती है जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते है और ऐसा ही कुछ एक महिला के साथ हुआ जिसके पेट में टॉवल ही छूट जाता है। कुछ दिनों बाद जब महिला को पेट में दर्द होने लगता है तो चेक-अप के बाद पता चलता है की महिला के पेट में टॉवल रह गया था। इस मामले के सामने आने के बाद CMO ने खुद जांच के आदेश देदीये है।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में घटीइस घटना में मेडिकल स्टाफ की लापरवाही के चलते महिला के पेट में तौलिया रह गया. महिला के पेट में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टर ने उसे पांच दिन तक भर्ती रखा। वही महिला को ये कहा गया था की उसे ठण्ड की वजह से पेट दर्द हो रहा। घर आने के बाद भी पेट दर्द की शिकायत होने पर महिला का पति शमशेर अली उसे दूसरे निजी अस्पताल में ले गया। इसके बाद वे सहम गए। ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से तौलिया निकाला गया। अली ने चिकित्सा अधिकारी से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।शमशेर अली ने इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं की है। लेकिन चिकित्सा अधिकारी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
Also Read: Anil Parab ED: अनिल परब को है ED से झटका; 10 करोड़ 20 लाख की संपत्ति जब्त