ताजा खबरें

पुरे मुंबई की यात्रा आज और कल सिर्फ 60 रुपए में, जानिए कैसे ?

322

6 दिसंबर (6 december)भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर का स्मृति दिवस है। आज के दिन डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। भीम भक्तों के लिए बेस्ट प्रशासन ने 7 दिसंबर तक के लिए एक विशेष ओफिर दिया है और वो मात्र 60 रुपये में पूरे मुंबई की यात्रा कर सकते हैं. वहीं फ्री ट्रिप का भी फायदा उठा सकते हैं।महापरिनिर्वाण दिवस के लिए प्रशासन ने मुंबई आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 50-60 रुपये के बेस्ट पास की घोषणा की है. यह पास 6 दिसंबर से 7 दिसंबर तक चलो स्मार्ट कार्ड के बिना उपलब्ध होगा। ये पास शिवाजी पार्क, चैत्यभूमि पर उपलब्ध होंगे और बेस्ट प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से इन पासों को खरीदने की अपील की है।

जो यात्री इस मुफ्त बस यात्रा में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें दादर में शिवाजी पार्क के पास गणेश मंदिर में सुबह 9 बजे इकट्ठा होना होगा जिसके बाद पर्यटकों को बस से चैत्यभूमि और फिर राजगृह ले जाया जाएगा। इसके बाद बीआइटी चल नंबर 1 कमरा नं. 50/51 यहां लिया जाएगा। यात्रा का खत्मा फोर्ट एरिया स्थित सिद्धार्थ कॉलेज में होगा। पर्यटकों को छोड़ने के लिए बस दोपहर करीब 2 बजे दादर के शिवाजी पार्क के पास गणेश मंदिर वापस आएगी।यात्रा के लिए रोजाना 4 बसें चलेंगी। इन बस फेरियों में प्रवेश ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर दिया जाएगा। यात्री इस यात्रा में भाग लेने के लिए फोन से भी रजिस्टर करा सकते हैं। आयोजकों ने अपील की है कि मुंबई में इस मुफ्त यात्रा का अधिक से अधिक लोगों को लाभ उठाना चाहिए। ऑफ़लाइन नाम रजिस्ट्रेशन के लिए 7738375812 (विक्रम) या 7738375814 (रसिका) पर संपर्क करने का भी अनुरोध किया गया है।

Also Read :- https://metromumbailive.com/investigation-continues-in-malad-malwani-fight-and-sword-fight/

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़