ताजा खबरें

मुंबई में बीमारी से तंग बुजुर्ग दंपति ने नींद की गोलियां खाकर की आत्महत्या की कोशिश

324

मुंबई के बोरीवली (Borivali)इलाके में रहने वाले एक बुजुर्ग पति-पत्नी ने लंबी बीमारी के चलते आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक इस मामले में 76 वर्षीय पत्नी सविता सुर्वे की मौत हो गयी, जबकि उनके 77 वर्षीय पति दत्ताराम सुर्वे का इलाज चल रहा है. इस बात का पता तब चला जब आज सुबह उसका बेटा उन्हें नाश्ता देने गया। सुबह जब लड़का नाश्ता देने गया तो दोनों दरवाजा नहीं खोल रहे थे, फिर पड़ोसियों की मदद से जब दरवाजा खोला गया तो दोनों बिस्तर पर सोए हुए मिले

बोरीवली ईस्ट मुंबई में रहने वाले इस बुजुर्ग दंपती ने बीमारी के चलते नींद की गोलियां खा ली थीं. इसमें सविता दत्ताराम सुर्वे की मौत हो गई है। सविता सुर्वे पिछले 15-20 सालों से डॉयबटीज से पीड़ित थीं। साथ ही उनके पति दत्ताराम सुर्वे पिछले 25 सालों से दिल की बीमारी से पीड़ित थे और उनकी बाइपास सर्जरी हुई थी।आज सुबह जब उनका बेटा सचिन सुर्वे हमेशा की तरह अपने माता-पिता को नाश्ता देने गया तो उसके पिता ने दरवाजा नहीं खोला. इसलिए उसने पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाया। उस समय उसके माता-पिता चारपाई पर सो रहे थे। 77 वर्षीय दत्ताराम सुर्वे बेहोश पड़े हुए थे। उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सचिन सुर्वे ने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता रत्नाकर सीएचएस, टाटा पावर, बोरीवली ईस्ट की दूसरी मंजिल पर रहते हैं। वह रोज की तरह सुबह अपने माता-पिता को नाश्ता देने चला गया, दोनों ने दरवाजा नहीं खोला। इसलिए जब उन्होंने पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा खोला तो उनके माता-पिता बिस्तर पर लेटे हुए थे और उनके शरीर पूरी तरह से ठन्डे पड़े हुए थे। सचिन ने कहा कि पिता दत्ताराम इस समय होश में थे। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी दौरान सविता सुर्वे की मौत हो गई।

Also Read :- https://metromumbailive.com/maharastra-mumbai-eknath-shinde/

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़