टीवी जगत के अभिनेता, एंकर और कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी हाल ही में शादी के बंधन में बंधे। वे टीवी पर मामाजी के नाम से जाने जाते है। आजकल शादियों का सीजन चल रहा है। शादी के इस सीजन में परितोष त्रिपाठी ने भी पिथौरागढ़ की मीनाक्षी चंद से शादी की। दोनों ने उत्तराखंड में शादी की है। शादी समारोह में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार शामिल हुए थे।वही इस शादी में पंकज त्रिपाठी ने भी जमकर डांस किया।
परितोष की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. परितोष ने शादी शेरवानी और पगड़ी पहनी थी वही मीनाक्षी ने पिंक लहंगा पहना था।पारितोष की अभिनेता पंकज त्रिपाठी से काफी अच्छी दोस्ती है। इस शादी समारोह में पंकज भी शामिल हुए थे. पहली बार पंकज त्रिपाठी को किसी शादी में जोशीला डांस करते देखा गया है. शादी समारोह उत्तराखंड के सबसे बेहतरीन माने जाने वाले अतरक्षिया रिजॉर्ट में हुआ।गुरुवार को प्रीतोष और मीनाक्षी की मेहंदी और संगीत कार्यक्रम हुआ। इसके बाद दोनों शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गए। शादी में पंकज त्रिपाठी के अलावा रवि किशन, रवि दुबे, केतन सिंह, शान मिश्रा, नाज, गीता कपूर, ऋत्विक धनजानी, खेतान सिंह और गुंजन तिवारी जैसे सेलेब्स भी मौजूद थे.
Also Read: डिअर क्रिकेट ,एक और मौका दो : करुण