Twitter से हट जाएगा सभी का ‘ब्लू टिक’, Elon Musk ने किया बड़ा ऐलान। यूजर्स सब्सक्रिप्शन चार्ज देकर Twitter Blue Tick हासिल कर सकते हैं। इसके लिए 8 डॉलर प्रति महीने खर्च करने होंगे। अभी तक Twitter पर वेरिफाइड अकाउंट्स को पहले Blue Tick दिया जाता था। लेकिन अब कंपनी इसको Twitter Blue सब्सक्रिप्शन के जरिए दे रही है।इसके अलावा गोल्ड और ग्रे टिक भी दिए जा रहे हैं। कंपनियों के वेरिफाइड अकाउंट को गोल्डेन कलर का टिक दिया जा रहा है।पहले ट्विटर पर ब्लू टिक केवल जर्नलिस्ट, पॉलिटिकल फीगर, सेलिब्रिटी और दूसरे लोगों को दिया जाता था। अब पहले से वेरिफाइड सभी अकाउंट्स का ब्लू टिक हट जाएगा।
Also Read: समृद्धि हाईवे पर टनल के सामने एक व्यक्ति ने फिल्मी सल्टाइल में की फायरिंग