ताजा खबरें

तस्करों की गाड़ी से दो पशु बरामद

345

ठाणे के अंबरनाथ में डीएमसी नाके पर शुक्रवार को भोर में गौ तस्करों द्वारा दो स्कूटी सवार महिलाओं को टक्कर मार दी गई जिसके कारण दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनो महिलाओं को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कार के अंदर निर्दयता पूर्वक दो गाय को ठूंसकर भरा गया था जिसके कारण दोनों गाय भी जख्मी थी। कार का नंबर प्लेट भी फर्जी लगाया गया था।

Vo-शुक्रवार की भोर सुबह साढ़े चार बजे के करीब एक काले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार जिसमे पीछे की सीट नहीं थी और पीछे की डिक्की में दो गाय को जबरदस्ती भरा गया था। इसी कार ने स्कूटी पर जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। जोरदार आवाज सुनकर सभी मौके पर पहुंचे तो देखा दो महिलाएं बुरी तरह जख्मी थी। कल्याण बदलापुर मार्ग पर महात्मा गांधी चौक के पास कार भी पाई गई जिसमे दो गाय जबरदस्ती भरी हुई थी।

पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राणी संरक्षण तथा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को कार से बरामद आरसी बुक में मलाड के कुरार विलेज निवासी निखिल घोसालकर का नाम मिला हालांकि कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। गौ रक्षक दल के पराग तेली ने बताया की गौवंश की तस्करी रुकने का नाम नही ले रही है, वीडियो में साफ तौर पर दिखाई देता है की गाय तस्कर किस तरह की हैवानियत कर रहे हैं।

Also Read:

सस्ते में मिल रही है Hero के इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेट्रोल की चिंता ख़त्म

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़