ताजा खबरें

दो दोस्त हमेशा के लिए साथ, एक ही बैंक में किया काम, मौत भी साथ

500

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई. दोनों बैंक से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे। तभी एक अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। घटना से दो परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

डिंगवाही गांव के रहने वाले शिवम और उत्कर्ष बांदा में एक ही बैंक में काम करते थे। एक कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करता था और दूसरा फील्ड वर्कर के रूप में। दोनों सुबह गांव से निकल जाते थे और रात को घर लौटते थे। शुक्रवार की रात घर लौटते समय नेशनल हाईवे पर ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। बेटों की मौत से परिवार में मातम छाया है। मृतक शिवम दो जुड़वा भाई बहनों में छोटा था। उनके पिता का लंबी बीमारी के कारण निधन हो गया है। अब शिवम की मौत से मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।बीती रात पुलिस दोनों युवकों को जिला अस्पताल लेकर आई। जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Also Read: मुंबई पुलिस को फिर आया धमकी भरा फ़ोन, आरोपी निकला नशेबाज़

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़