कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने पिछले दो दिनों से महाराष्ट्र के गांवों पर दावा करना शुरू कर दिया है. इससे राज्य में राजनीति में हड़कंप मच गया है। विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष ने भी अब कर्नाटक के मुख्यमंत्री की आलोचना शुरू कर दी है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोमई ने कल सांगली जिले के चालीस गांवों का दावा किया। तो आज उन्होंने अक्कलकोट के साथ सीधे सोलापुर जिले पर अपना दावा ठोंक दिया है। ऐसे में अब राज्य के नेताओं ने उन पर जोरदार हमला बोला है।
मुख्यमंत्री बोमई द्वारा महाराष्ट्र के कुछ गांवों पर दावा किए जाने के बाद ठाकरे गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने उनकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री के शरीर में भूत घुस गया है, इसलिए जो मन में आ रहा है मांग रहें है।
दूसरी ओर, संजय राउत ने शिंदे समूह की कड़ी आलोचना की और निशाना साधा। 40 विधायकों ने स्वाभिमान के लिए शिवसेना छोड़ी। उन्होंने शिंदे गुट से पूछा है कि अब उनका गोबर खाने वाला स्वाभिमान कहां है।
आपको बता दे की उद्धव ठाकरे ने राज्यपाल पर भी ज़ोरदार हमला किया। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी राज्यपाल के विवादित बयान पर कटाक्ष किया। ‘केंद्र द्वारा भेजे गए सैंपल को वापस बुला लें या किसी वृद्धाश्रम भेज दें। उद्धव ठाकरे ने यह कहकर कड़ी आलोचना की। उद्धव ठाकरे ने गुरुवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की. ‘महाराष्ट्र में हिम्मत नहीं, नहीं हैं क्या ? कोश्यारी द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान किए जाने के बाद कड़ी प्रतिक्रिया दी जा रही है। महाराष्ट्र की उपेक्षा की जा रही है। केंद्र सरकार विभिन्न राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति करती है। उद्धव ने चेतावनी दी की अगर राज्यपाल को नहीं हटाया गया तो महाराष्ट्र बंद का आवाहन किया जाएगा।
Also Read: Urfi Javed: इस देश में ‘उर्फी जावेद’ की एंट्री बैन? पढ़िए क्या हुआ, बढ़ी एक्ट्रेस की मुश्किलें