ताजा खबरें

30 हफ्ते के बाद प्रेग्नेंट बीवी से मिला यूक्रेनी सैनिक, वीडियो वायरल

454

रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है। भले ही दस महीने से ज्यादा समय का वक़्त बीत गया हो लेकिन हमले रुकने का बिलकुल भी नाम नहीं ले रहे। यूक्रेन भी रूस के आगे झुकने को तैयार नहीं है, लेकिन यूक्रेन रूस को करारा जवाब दे रहा है। इस युद्ध में यूक्रेन में कई निर्दोष नागरिक और सैनिक मारे गए हैं। यह संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यूक्रेनी सैनिक अपनी जान की परवाह किए बिना रूसी सेना से जंग लड़ रहे है।

इस युद्ध के कारण कई लोगों की जान चली गई है और कई घायल हो गए हैं। सैनिक के परिजन काफी चिंतित हैं। ऐसे में एक जवान 30 हफ्ते बाद ज़िंदा घर लौट आया है. करीब सात महीने बाद युद्ध से लौटा फौजी पहली बार अपनी गर्भवती पत्नी से मिला है। जिसके बाद दोनों एक दूसरे को देखकर काफी रोने लगते है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को Gerashchenko_en नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

Also Read: ठाणे पुलिस ने लोगों को 39 लाख से ज्यादा का सोना लौटाया

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़