मुंबई : पेल्हार पुलिस ने हाईवे के लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जहा ड्राइवर बन जाता था लुटेरा। यात्रियों को गंतव्य पर छोड़ने ले जाता था लेकिन अपने ऑटो और गाड़ी में बिठाते ही वह यात्रियों को अनजान जगह ले जाता और वहां उनके पास मौजूद पैसे और मोबाइल लूटकर फरार हो जाता था। पुलिस ने इस गैंग के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
गुजरात की तरफ से मुंबई जानेवाला एनएच 48 महामार्ग, यहां से होकर हजारों गाड़िया मुंबई पहुंचती है। ऐसे ही मुंबई जानेवाले के यात्री होते हैं। लेकिन उन्हें क्या पता कि ड्राइवर की भेष में उन्हें लुटेरे मिल जाएंगे। ऐसे ही एक शख्स ने अपने गंतव्य पर जाने के लिए ऑटो पकड़ी। लेकिन वह इन लुटेरों का शिकार हो गया। जिसके बाद वह पुलिस थाने पहुंचा और एफआईआर डारन करवाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तब अचानक सामने आए इस मामले ने उनके होश उड़ा दिए।
18 दिसंबर को एक शख्स को रिक्शे में बैठाया और बाद में उसकी पिटाई कर उसके पास रखे मोबाइल हाथ की घड़ी और नगदी समेत कुल 14000 का सामान छीनकर चलते रिक्शे से शिकायतकर्ता को फेंककर भाग गया। पुलिस थाने के अधिकारी ने सीसीटीवी और दूसरी तकनीकी जानकारी हांसिल कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी रिक्शा लेकर भागते हुए दिखाई दे रहा है। तो वहीं दूसरे सीसीटीवी में पीड़ित भागते हुए दिखाई दे रहा है। आरोपियों को वसई स्थित तुंगार फटा के सतिवली से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम रवि गुप्ता, विवेक राय और अमीर पासवान है।
Also Read: अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की हुई मौत