ताजा खबरें

मुंबई की सड़कों पर पड़े गड्ढे का अनोखा विरोध, लोगों ने केक काटकर मनाया “गड्ढे भाई” का जन्मदिन

908

लोगों और जानवरों के जन्मदिन केक काटकर मनाते देखा और सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी सड़कों पर पड़े गड्ढों का केक काटकर जन्मदिन मनाते सुना या फिर देखा है ? मुंबई के कांदिवली में ऐसा हुआ है।

दरअसल मुंबई के कांदिवली इलाके में सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे है। जिसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सड़कों पर पड़े गड्ढे और बीएमसी का अनोखे तरीके से विरोध किया।

ठाकुर विलेज के पास सिंधी एस्टेट के रास्ते पर गड्ढे पड़ गए हैं। एक साल से स्थानीय लोग इसकी शिकायत करते आ रहे हैं लेकिन सड़क पर गड्ढे बुझाने को लेकर कोई कदम नही उठाया गया ना ही मरम्मत कार्य शुरू किया गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने एक साल पूरा होने के बाद ढोल नगाड़ों के साथ शोभा यात्रा निकाली “गड्ढे भाई” का केक काटकर जन्मदिन भी मनाया।

स्थानीय शेखर शेरे ने बताया कि हम एक किलोमीटर का रास्ता गड्ढा मुक्त हो इसके लिए हम प्रशासन से शिकायत करते आ रहे हैं। लेकिन सुनवाई न होने के बाद हमने सड़क का नाम गड्ढा भाई रखा और जन्मदिन मनाकर अनोखे तरीके से विरोध किया। उम्मीद है जन्मदिन मनाने के बाद प्रशासन हरकत में आएगा। सड़क का मरम्मत कार्य पूरा होगा।

Also Read: मुंबई से सटे डोंबिवली में तेंदुए का शिकार कर उसकी खाल की तस्करी करने वाले दो तस्करों गिरफ्तार

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़