ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

18 हजार पदों पर निकाली गई वैकेंसी, जानिए कौनसी है पद?

322

महाराष्ट्र पुलिस ने हाल ही में राज्य रिजर्व पुलिस बल में कांस्टेबल, वाहन चालकों और अन्य कर्मचारियों के 18,331 पदों पर भर्ती निकाली। देश में सरकारी नौकरियों का क्रेज कुछ अलग ही है, जिसकी वजह से किसी भी पद के लिए बड़ी संख्या में लोग अप्लाई करते हैं। ऐसा ही कुछ महाराष्ट्र पुलिस द्वारा निकाली गई भर्ती में देखने को मिला हैं। इन 18 हजार पदों के लिए 11 लाख से अधिक लोगों ने अप्लाई किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी की ये दिखाता है कि सरकारी नौकरी के लिए लोगों के में कितना ज्यादा क्रेज है।
महाराष्ट्र पुलिस ने जारी किए नोटिफिकेशन में कहा था कि कुल मिलाकर 18 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mahapolice.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. नोटिफिकेशन में बताया गया कि 18 से 28 साल की उम्र के उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई कर पाएंगे। इसके अलावा, आरक्षण के नियमों के मुताबिक, उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट भी दी जाएगी।

Also Read: शिव मंदिर के पास मुस्लिम कब्रिस्तान, हजारों लोग सड़को पर

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़