ताजा खबरें

शातिर बुलेट चोर बंटी और बबली को कस्तूरबा पुलिस ने किया रंगेहाथ गिरफ्तार।

441

मुंबई के बोरीवली पूर्व कस्तूरबा पुलिस ने बुलेट चोर बंटी बबली को गिरफ्तार किया है। जो केवल बुलेट बाइक की चोरी किया करते थे। नवंबर से जनवरी महीने के बीच इन बुलेट चोरो ने कस्तूरबा पुलिस स्टेशन की हद से 3 बुलेट की चोरी की और चौथे बुलेट के चोरी से पहले कस्तूरबा पुलिस ने रंगेहाथ चोरो को गिरफ्तार कर लिया।

इन बुलेट चोर बंटी बबली के पास से 3 बुलेट बरामद किया है। जो चोरो ने चोरी करने के बाद नाशिक के ओझर गाँव मे 25 हजार रुपये में बेच दिया था। कस्तूरबा पुलिस ने बुलेट खरीदार को भी गिरफ्तार किया है जो बिना पेपर के बुलेट बाइक को खरीदता था।

कस्तूरबा पुलिस स्टेशन से बुलेट बाइक चोरी की वारदात में पुलिस को सीसीटीवी में चोर दिखाई दे रहे थे लेकिन उनकी पहचान नही हो पा रही थी। कस्तूरबा पुलिस ने सीसीटीवी और तांत्रिक विश्लेषण के जरिये ट्रैप लगाकर बंटी और बबली को चौथे बुलेट चोरी से पहले गिरफ्तार कर लिया। ये शातिर बुलेट चोर महेश भालचंद्र खापरे उम्र 27 वर्ष जो मुराबाड़ ठाणे का रहने वाला है। इसके ऊपर वाशिंद, इगतपुरी और बदलापुर में 5 बाइक चोरी के केस दर्ज है।

जिसके आरोपी में 15 महीने जेल में रहकर छूटकर आया था। ये आरोपी इतना शातिर है कि बुलेट चुराने में केवल 5 मिनट लगता है। कस्तूरबा पुलिस ने आरोपी साकिनाबानो मोहम्मद अनीस गोसी (22) और बाइक खरीदार ललित किसन पवार (19) को भी गिरफ्तार किया है। बुलेट चोरी करने के बाद पुलिस से बचने के लिए लड़की को पीछे बैठकर चेकपोस्ट पार किया करता था। ये ही नही सकीनाबानो के साथ नई जिंदगी सुरु करने के लिए बुलेट की चोरी किया करता था।

Also Read:रहने के लिए घर नहीं, कलाकारों को समय पर पारिश्रमिक नहीं; वरिष्ठ कलाकार शांताबाई काले की मांग हक़

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़