ताजा खबरें

जनजागृती पर आभासी अभ्यास लोकमान्य तिलक रेल्वे टर्मिनस पर जारी

342

लोकमान्य तिलक रेल्वे (Railway)टर्मिनस प्लेटफार्म पर लोहमार्ग पुलीस की मदद के लिए अत्यावश्यक सेवा का दस्ता मौजूद होकर रेल यात्री और जनता को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। समूचे देश में से और महाराष्ट्र के सभी जिल्हों से भिमबांधव ६ डिसंबर २०२२ को हर साल कि तरह मुंबई के चैत्यभुमी दादर आने कि संभावना को नकारा नहीं जा सकता । इसलिए सुरक्षा का खयाल रखने के लिए मुंबई के प्रमुख रेल स्थानकों में से एक लोकमान्य तिलक रेल टर्मिनस पर आज शाम को अचानक से आभासी अभ्यास किया गया है। यह आभासी अभ्यास मुंबई लोहमार्ग पुलीस आयुक्त के निर्देश पर लोकमान्य तिलक रेल टर्मिनस के फलाट क्रमांक १ पर किया गया है।

इस मौके पर कुर्ला लोहमार्ग पुलीस थाने के पुलीस अधिकारी-कर्मचारी, लोकमान्य तिलक रेल टर्मिनस रेल सुरक्षा दल पुलीस थाने के पुलीस अधिकारी-कर्मचारी, तिलक नगर पुलीस थाने के पुलीस अधिकारी-कर्मचारी,बम निपटान दस्ता, श्वान पथक, कमांडो पथक आदी इस आभासी अभ्यास में सम्मिलीत हुए थे । इस बारे में कुर्ला लोहमार्ग पुलीस थाने के वरिष्ठ पुलीस निरीक्षक वाल्मिक शार्दुल ने जानकारी दी है । अचानक से कोई भी वारदात से मुकाबला करने के लिए रेल पुलीस प्रशासन और पुलीस प्रशासन को मदद करनेवाली अत्यावश्यक सेवा कि यंत्रणा कितनी सचेत है इसकि जांच के तौर पर बडे -बडे त्यौहार और बडे-बडे घटनांओं के पहले ऐसा आभासी अभ्यास किया जाता है।

इसलिए उक्त आभासी अभ्यास करने के पीछे जनता कि सुरक्षा के मद्देनजर खबरदारी करने के लिए पुलीस प्रशासन या अन्य प्रशासन कितना सचेत होकर कम से कम समय में कैसे कार्य करती है यह जानकारी जनता देकर सचेत रखना है। ऐसी जानकारी कुर्ला लोहमार्ग पुलीस थाने के वरिष्ठ पुलीस निरीक्षकवाल्मिक शार्दुल दि है।

Also Read :- https://metromumbailive.com/the-snake-sat-lethargic-in-the-cage-after-eating-the-pigeons-chicks/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़