ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

Vodafone : आइडिया ने मुंबई में लॉन्च की 5G सर्विस

572
Vodafone : आइडिया ने मुंबई में लॉन्च की 5G सर्विस
Vodafone : वोडाफोन आइडिया (Vi) ने 19 मार्च 2025 से भारत में अपनी 5G सेवाओं की शुरुआत कर दी है। कंपनी ने सबसे पहले मुंबई में अपने 5G नेटवर्क को लाइव किया है और जल्द ही इसे देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी लॉन्च किया जाएगा। भारतीय टेलीकॉम बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने और ग्राहकों की संख्या में गिरावट को रोकने के उद्देश्य से Vi ने इस तकनीक को अपनाया है।

वोडाफोन आइडिया के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) जगबीर सिंह के अनुसार, कंपनी अप्रैल 2025 तक दिल्ली, बेंगलुरु, चंडीगढ़, पटना और मैसूर में भी 5G सेवाएं शुरू करने की योजना बना रही है। इसके बाद महाराष्ट्र, गुजरात, केरल और चेन्नई में भी नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। कंपनी अगले तीन वर्षों में 17 टेलीकॉम सर्किलों में 100 शहरों और कस्बों तक अपनी 5G सेवाएं पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। (Vodafone)

वोडाफोन आइडिया की 5G सर्विस 299 रुपये से शुरू होने वाले प्लान के तहत ‘अनलिमिटेड ऐड-ऑन’ के रूप में उपलब्ध होगी। हालांकि, इस शुरुआती ऑफर की समय सीमा के बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसका मतलब यह है कि मौजूदा Vi ग्राहक अपने 5G-सपोर्टेड स्मार्टफोन में इस सर्विस का उपयोग कर सकते हैं, बशर्ते कि वे उपयुक्त प्लान का चयन करें।

भारत में 5G बाजार पहले से ही रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के दबदबे में है। दिसंबर 2024 तक रिलायंस जियो के 17 करोड़ और एयरटेल के 12 करोड़ 5G ग्राहक थे, जबकि वोडाफोन आइडिया अब इस प्रतिस्पर्धा में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है। Vi के लिए सबसे बड़ी चुनौती नेटवर्क कवरेज और स्पेक्ट्रम उपलब्धता को बढ़ाना होगा, ताकि वह ग्राहकों को बेहतरीन इंटरनेट स्पीड और विश्वसनीय सेवा प्रदान कर सके। (Vodafone)

Also Read : Pune : दफ्तर जाते समय वाहन में अचानक लगी आग, 4 लोगों की मौत

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़