ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

Voter Turnout January 15: 16.49 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान, प्रशासन पूरी तरह तैयार

6
Voter Turnout January 15: 16.49 लाख से अधिक मतदाता करेंगे मतदान

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के आम चुनाव 2026 को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। (Voter Turnout January 15)

15 जनवरी को होने वाले इन चुनावों में नगर निगम क्षेत्र के कुल 16,49,869 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 8,63,878 पुरुष, 7,85,830 महिला और 159 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। प्रशासन का दावा है कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, निर्भीक और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

नगर निगम आयुक्त एवं मुख्य चुनाव अधिकारी सौरभ राव ने चुनाव की प्रत्येक चरण की समीक्षा की है और कई स्थानों पर स्वयं जाकर निरीक्षण भी किया है। इसके अलावा चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त मुख्य चुनाव निरीक्षक पी. वेलरसु (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल, मुंबई) और चुनाव निरीक्षक समीक्षा चंद्राकर (अध्यक्ष, जाति सत्यापन समिति, सिंधुदुर्ग जिला) द्वारा भी पूरी प्रक्रिया पर करीबी नजर रखी जा रही है।

इस चुनाव के लिए ठाणे नगर निगम क्षेत्र को 33 वार्डों में बांटा गया है। इनमें से वार्ड क्रमांक 1 से 28 और 30 से 33 तक चार-चार सीटों (A, B, C, D) के लिए मतदान होगा, जबकि वार्ड क्रमांक 29 में तीन सीटों (A, B, C) के लिए चुनाव कराया जाएगा। कुल 11 चुनावी रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय बनाए गए हैं, जहां से चुनाव सामग्री का वितरण और संग्रह किया जाएगा। मतदान के लिए 33 वार्डों में कुल 2,013 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों पर विशेष ध्यान दिया गया है। नगर निगम की 11 चुनावी डिवीजनों के अंतर्गत 45 स्थानों पर कुल 305 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की गई है। इन सभी स्थानों पर 701 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी पर तुरंत नजर रखी जा सके।

चुनावी आचार संहिता के तहत राजनीतिक प्रचार पर भी सख्ती बरती जा रही है। 13 जनवरी, 2026 को प्रचार समाप्त हो चुका है और इसके बाद कोई भी व्यक्ति, उम्मीदवार या राजनीतिक दल सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार नहीं कर सकता। नगर निगम आयुक्त सौरभ राव ने आचार संहिता टीम को इस मामले में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। (Voter Turnout January 15)

मतदान केंद्रों पर काम करने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक मतदान केंद्र अध्यक्ष, तीन मतदान अधिकारी और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नियुक्ति की गई है। कुल 12,650 अधिकारियों और कर्मचारियों को आदेश जारी किए गए हैं, जिनमें 20 प्रतिशत आरक्षित कर्मचारी भी शामिल हैं। इन सभी कर्मचारियों के लिए दो चरणों में प्रशिक्षण सत्र पूरे किए जा चुके हैं। इसके अलावा प्रत्येक मतदान केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी।

चुनाव में महिला मतदाताओं को प्रोत्साहित करने और बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से ठाणे नगर निगम क्षेत्र की 11 डिवीजनों में एक-एक महिला सखी मतदान केंद्र (पिंक बूथ) स्थापित किया गया है। इसके साथ ही पर्यावरण के अनुकूल आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। सखी मतदान केंद्रों पर मतदान केंद्र अध्यक्ष, सभी मतदान अधिकारी, चपरासी और तैनात पुलिसकर्मी—सभी महिलाएं होंगी।

प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे बिना किसी भय के मतदान करें और लोकतंत्र के इस महत्वपूर्ण पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाएं। (Voter Turnout January 15)

Also Read: Mumbai BMCElections 2026: तीन दिन की शराबबंदी पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत देने से किया इनकार

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़