ताजा खबरें

देखना था मुंबई फ़िल्मसिटी दिखा, दिया आरे कॉलोनी का जंगल

353

मुंबई : मुंबई का गोरेगॉव इलाका सुप्रसिद्ध दादा साहेब फाल्के फ़िल्मसिटी देखने के लिए अक्सर लोग देश विदेश से आते रहते है। यहां फ़िल्मसिटी का सेट सिरियल की शूटिंग का नज़ारा दिखाने के लिए बाकायदा फ़िल्मसिटी के गेट पर पर्यटक के लिए गाड़ियां लगाई गई है.फ़िल्मसिटी के मानक के अनुसार यहाँ पैसे देने पर पर्यटकों को अंदर घुमाया जाता है। इसी व्यवस्था को देखकर कुछ विदेशी मुंबई की फ़िल्मसिटी देखने के इरादे से आये थे लेकिन उन्हें क्या पता? कि वह जिसे फ़िल्मसिटी दिखाने का पैसा दे रहे है वह सिर्फ आरे कॉलोनी का जंगल दिखाकर फरार हो जाएंगे।

दअरसल मुंबई की दिंडोशी पुलिस स्टेशन में ‘फिल्म सिटी’ दिखाने के बहाने हजारों रुपये लेकर सिर्फ आरे कॉलोनी का जंगल दिखाकार विदेशियों को ठगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिंडोशी पुलिस ने गुवाहाटी के व्यवसाई हिट फारूकुर फैजुर्रहमान (28) की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रोहित कसारे और डेनजिल फर्नांडिस उर्फ ​​डेनजो के रूप में हुई है। दोनों स्थानिय रहवासी है।

दिंडोशी सीनियर पीआई जीवन खरात के अनुसार गुवाहाटी में रहने वाला व्यवसाई फैजुर्रहमान पहली बार मुंबई आया था। उसने गूगल सर्च और यूट्यूब पर फ़िल्मसिटी के अंदर बने कई टीवी सीरियल के सेट और फिल्मों के सेट देखने की लालसा थी। जिसके लिए वह फिल्म सिटी के अंदर सेट और टीवी कलाकारों को शूटिंग करते देखना चाहता था।

लेकिन वहां फ़िल्मसिटी के गेट पर खड़े आरोपी रोहित और डेनजिल दोनों ने फैजुर्रहमान को फ़िल्मसिटी के अंदर बने सेट और कई टीवी सीरियल के कलाकारों से मिलवाने का वादा किया और उन पर्यटकों से साढ़े 6 हजार रुपये ले लिए लेकिन काफी देर तक आरे जंगल में घुमाते रहे और आखिरकार फिल्मसिटी के गेट पर उन्हें छोड़कर रवाना हो गए।

Also Read: इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल करने वालों को चेतावनी, सूरत में चार्जिंग मोपेड में लगी आग

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़