मुंबई से रवाना होने वाली एएनसी-वंदे भारत एक्सप्रेस का कल्याण रेलवे स्टेशन पर भाजपा शिंदे समूह के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़, शिंदे गुट के विधायक विश्वनाथ भोईर उपस्थित थे। इस मौके पर एक्सप्रेस पर फूल बरसाए गए। उसके बाद दोनों विधायकों ने एस्प्रेस को झंडा दिखाया। भाजपा शिंदे गुट ने जोरदार नारेबाजी की। यात्री अपने मोबाइल कैमरे में एक्सप्रेस की एक झलक पाने के लिए कल्याण रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़े।
Also Read: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का नागरिक सम्मान नवी मुंबई में होगा