ताजा खबरेंमुंबई

आधी रात को गया गर्लफ्रेंड से मिलने, सुबह मिली लाश, आखिर क्या हुआ युवक के साथ ?

537
आधी रात को गया गर्लफ्रेंड से मिलने, सुबह मिली लाश, आखिर क्या हुआ युवक के साथ?

Dead Body: प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की हत्या किए जाने की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि प्रेमी आधी रात को अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था. इसके बाद प्रेमिका के परिजनों ने उसकी पिटाई कर दी. इसके बाद उसके शव को एक पेड़ से लटका दिया गया. ये दिल दहला देने वाली घटना बिहार के कैमूर में घटी है. पुलिस ने इस मामले में प्रेमिका को हिरासत में लिया है. प्रेमिका के परिजन फरार हो गये हैं. प्रेम प्रसंग का यह मामला भभुआ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव का है.

भभुआ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी किशुन बिंद का 21 वर्षीय पुत्र राजा बाबू आधी रात को अपनी प्रेमिका से मिलने आया था. किशुन बिंद ने बताया कि लड़की ने रात में लड़के को अपने घर बुलाया था. इस बारे में परिवार को कोई जानकारी नहीं थी. रात करीब एक बजे लड़की की मां उनके घर आई और बोली कि तुम्हारा बेटा मेरे घर आया है और मुझे देखते ही घर से भाग गया, यह कहकर वह चली गयी. इसके बाद उन्होंने लड़के को बहुत खोजा लेकिन वह नहीं मिला।

अगली सुबह उनका शव कलौंज गांव के पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला। परिजनों का आरोप है कि प्रेमिका के परिजनों ने लड़के की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. ग्रामीण अजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था. रात में फोन करने पर लड़का लड़की के घर गया था। सुबह काफी खोजबीन के बाद कलौंज के सीवान में एक पेड़ से लटकता हुआ शव मिला. यह हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई है.

इधर, भभुआ थाना प्रभारी राम कल्याण यादव ने बताया कि सूचना मिली कि कलौंज गांव के सीवान में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है. जब युवक के परिजनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने प्रेम प्रसंग होने की बात कही। हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हुई थी. लड़की को हिरासत में ले लिया गया है. जांच कराई जा रही है। परिजन फरार हैं।

प्रेमी और प्रेमिका दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे. दोनों की जाति एक ही थी. लेकिन, लड़की के परिवार को ये रिश्ता मंजूर नहीं था. आधी रात को जब लड़का लड़की से मिलने उसके घर पहुंचा तो लड़की के परिवार वालों ने देख लिया। अब लड़के के परिवार ने लड़की के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है.

Also Read: डांडिया नाइट्स घोटाला: फर्जी टिकट बेचने वाले इंजीनियर गिरोह का भंडाफोड़

WhatsApp Group Join Now

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़