मेटा (meta)की इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म व्हाट्सप्प ने बुधवार को जानकारी दी की उसने नवंबर में 37.16 लाख भारतीय अकॉउंट पर बैन लगा दिया था यह संख्या अक्टूबर में बैन किए गए अकाउंट की संख्या से लगभग 60 प्रतिशत अधिक हैं अक्टूबर में व्हाट्सप्प ने पुरे देश में 23.24 लाख अकाउंट को बैन कर दिया थ। जिसमें 8.11 लाख अकाउंट पहले ही प्रतिबंधित थे व्हाट्सप्प ने आगे बताया की नवंबर में भारत में बैन किए गए अकाउंट में 9.9 लाख अकाउंट ऐसे हैं जिन्हे यूजर्स द्वारा फ्लैग किए जाने से पहले ही बैन किया जा चूका थ।
सुचना प्रौद्योगिकी नियम के तहत व्हाट्सप्प ने अपने मंथली रिपोर्ट में कहा की उसने 1 नवंबर और 30 नवंबर के बीच 3 ,716 ,000 व्हाट्सप्प अकाउंट पर बैन लगा दिया गया था इनमें से 990 ,000 अकाउंट को पहले ही बैन कर दिया गया था गौरतलब हैं की मैसेजिंग
प्लेटफार्म के देश में 400 मिलियन से अधिक यूजर्स हैं और इन भारतीय अकाउंट की पहचान 91 फोन नंबर के माध्यम से की जाती हैं
.रिपोर्ट्स के मुताबिक़ व्हाट्सप्प को नवंबर में यूजर्स से शिकायतें मिली,जिसमें 830 अकाउंट पर प्रतिबंध लहगने की अपील भी शामिल थी इनमें से केवल 73 अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई की गई व्हाट्सप्प ने कहा की वह उन मामलों को छोड़कर सभी शिकायतों का जवाब देता हैं जहां शिकायत को पिछले टिकट का डुप्लीकेट माना जाता हैं
Also Read :- https://metromumbailive.com/hats-off-to-mumbai-police-left-daughters-wedding-and-took-care-of-mumbais-security/