ताजा खबरें

मरने के बाद कंधा कौन देगा? 37 हज़ार में कंपनी देगी सबकुछ

328

फ्यूनरल एंड डेथ सर्विस ,मरने के बाद कन्धा कौन देगा ?अंतिम संस्कार कैसे होगा ,उसका सारा इंतेज़ाम कौन करेगा ?इसके सारा प्रबंध एक कंपनी ने कर लिया है। किसी व्यक्ति की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था इसी कंपनी द्वारा की जाएगी। फिर चाहे वो बांस बांधना हो या उससे जुड़ी सारी सामग्री लाना, गुरुजी या नाई को बुलाना आदि सब कुछ कंपनी इसे एक पैकेज में प्रदान करेगी। यह सुनने में थोड़ा अलग लगेगा। लेकिन यह सुविधा आमतौर पर जापान या अन्य यूरोपीय देशों में दी जाती है। भारत में इसकी शुरुआत अभी हुई है।

इस अनोखे स्टार्टअप का दिल्ली के ट्रेड फेयर में स्टॉल लगा था। तभी से यह काफी चर्चा में है। प्रदर्शनी में फूलों से ढकी तिर्डी रखी गई थी। सोशल मीडिया पर ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है। इस कंपनी का नाम सुखांत फ्यूनरल मैनेजमेंट है। कंपनी द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं को ट्रेड फेयर में प्रदर्शित किया गया है। सजी हुई तिरडी, चार कंधे यानि इसे उठाने के लिए चार आदमी, राम नाम सत्य है का जाप करते लोग, इतना ही नहीं, दाह संस्कार की सुविधा भी कंपनी द्वारा प्रदान की जाएगी। इस पूरे पैकेज की कीमत 37,500 रुपये है।अब तक करीब 5000 लोगों को यह सुविधा दी जा चुकी है। फिलहाल यह सुविधा मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में उपलब्ध

Also Read: ट्रक चोर अन्तर्राज्य गिरोह के आरोपीयों को 24 घंटों में हिरासत में लिया

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़