ताजा खबरेंपॉलिटिक्स

महाराष्ट्र को नही देंगे एक भी इंच, अड़ियल रूख अपनाते नजर

448

महाराष्ट्र-कर्नाटक विवाद पिछले कुछ दिनों से छिड़ा हुआ है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सांगली और सोलापुर के कुछ गांवों पर दावा किया। बोम्मई के इस दावे के बाद महाराष्ट्र में गुस्से की लहर दौड़ गई। महाराष्ट्र के एक ट्रक पर बेलगाम में हमला किया गया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सीधे गृह मंत्री अमित शाह को फोन कर इस विषय पर चर्चा की. हालांकि, इसके बाद भी मुख्यमंत्री बोम्मई अड़ियल रुख अपनाते नजर आ रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने विवाद को सुलझाने के लिए गृह मंत्री शाह के हस्तक्षेप की मांग की है, मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा पूछे जाने पर बोम्मई नाराज हो गए। उन्होंने कहा, ”भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा मुद्दे पर चर्चा हुई है. कर्नाटक महाराष्ट्र को एक इंच भी नहीं देगा। साथ ही इस मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही सीमा विवाद को लेकर सीएम ने जोर देते हुए कहा कि कर्नाटक इस मुद्दे पर किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करेगा अमित शाह के साथ सीमा मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई,।

Also Read: नितेश राणे ने मांग की लव जिहाद विरोध कानून की

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़