हार्ट अटैक(heart attack)की बीमारी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अचानक किसीको कभी हार्ट अटैक आजाता है और इससे जुड़े हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होते है। हालही में मध्य प्रदेश में एक महिला को शादी में डांस करते हुए हार्ट अटैक आ जाता है जिससे उनकी मौके पर मौत हो जाती। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
Seoni Women Heart Attack pic.twitter.com/K0mOxwtqtX
— NaiDunia (@Nai_Dunia) December 15, 2022
वायरल घटना मध्य प्रदेश राज्य के सिवनी जिले की बताई जा रही है । एक वेबसाइट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शादी के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. महिला अचानक मंच पर गिर पड़ी जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उस समय महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके पहले उत्तराखंड में भी एक लड़की की शादी में डांस करने के दो दिन बाद उसके पिता की मौत हो गई है. हल्दी कार्यक्रम में जोरदार डांस करने से लड़की के पिता की मौत हुई ऐसा लोगों का कहना था।
Also Read :- https://metromumbailive.com/precaution-kotak-debit-card-service-will-be-closed-in-a-few-hours/