ताजा खबरेंदुनियादेश

दुनिया की पहली कलर चेंजिंग कार, छिपकली की तरह बदलती है रंग

412

BMW कंपनी ने रंग बदलने वाली कार बनाई है। प्रसिद्ध जर्मन वाहन निर्माता बीएमडब्ल्यू ने लास वेगास में आयोजित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो 2023 में अपनी रंग बदलने वाली इलेक्ट्रिक कार का प्रदर्शन किया है। यह कार एक या दो नहीं बल्कि 32 रंग बदलती है। पिछले साल भी बीएमडब्ल्यू ने इस कार को डिस्प्ले पर रखा था।

आई-विजन डी बीएमडब्ल्यू की रंग बदलने वाली कार है।इस कार में रंग बदलने के लिए 240 ई-इंक पैनल का इस्तेमाल किया गया है। इन पैनलों की बदौलत यह कार 32 रंग बदल सकती है। इस कार के रंग बदलने की प्रक्रिया इलेक्ट्रिक सिग्नल से नियंत्रित होती है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BMW i-Vision DEE 32 रंग बदल सकती है और फुल चार्ज पर 500 से 700 किमी की ड्राइविंग रेंज ऑफर करती है। इस कार को चार्ज करने के लिए फास्ट चार्जर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे कार कम समय में ज्यादा चार्ज हो जाती है।इस कार की कीमत और लॉन्च के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

Also Read: 2 साल तक रणबीर-आलिया नहीं दिखाएंगे अपनी बेटी राहा का चेहरा

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़