टीवी इंडस्ट्री(tv industryक गोपी बहु सभी के दिलों अपर राज करती है। साथ निभाना साथिया में अपनी एक्टिंग से देवोलीना ने सभी का दिल भी जीत लिया था। उनकी एक्टिंग की चर्चा हर जगह होती थी। हालाँकि जहाँ खबरें थी देवोलीना विषक सिंह से शादी रचानेवाली वाली है वही उन्होंने अपने जिम ट्रेनर शहनवाज़ शेख से शादी कर सभी को चौका दिया।
देवोलीना की हल्दी वाली तस्वीरें वायरल होने के बाद से ही फैन्स की उत्सुकता इस बात को लेकर थी कि वह किससे शादी कर रही हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर पूछा कि उनका मिस्ट्री मैन कौन है। लेकिन जैसे ही देवोलीना ने अपने पति के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं, लोगों ने इसका मज़ाक उड़ाना शुरू कर दिया।कई लोगोने ने देवोलीना को शहनवाज़ के रंग को लेकर भी ट्रोल किया और कहा की तुम्हें इससे अच्छा मिल जाता। कई लोगों ने यहाँ तक कहा की तुम्हारी पसंद घटिया है। लेकिन लोगों का काम है कहना देवोलीना ने लगभग तीन साल डेट करने के बाद शहनवाज़ से शादी करने का फैसला किया तो जाहिर सी बात है की उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी होगी। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए देवोलीना ने कहा की ‘मैं गर्व से कह सकती हूं कि मैं शादीशुदा हूं और हां ये है मेरा शोनू.. अगर मैं चिराग लेकर भी ढूंढती तो तुम जैसा कोई मुझे नहीं मिलता। आप मेरे दुखों और प्रार्थनाओं का जवाब हैं। आई लव यू सो मच’ टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों ने देवोलीना को इस पोस्ट पर ढेर साड़ी बधाइयाँ भी दी।
देवोलीना ने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख से शादी की है। दोनों पहली बार घर के पास ही जिम में मिले थे। जब साथ निभाना साथिया के सेट पर देवोलीना का एक्सीडेंट हुआ, तो शाहनवाज ने देवोलीना का बहुत सपोर्ट किया था जिसका नतीजा आज निकल कर सामने आया है। भाई अब हम तो यही दुआ करेंगे की दोनों हमेशा एक दूसरे के साथ खुश रहे।
Also Read :- https://metromumbailive.com/in-mumbais-khar-a-minor-blackmailed-a-girl-by-making-an-obscene-video/