मुंबई से सटे ठाणे में एक 19 साल के युवक ने गर्भवती महिला के साथ छेड़छाड़ की। इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई और उन्होंने आरोपी युवक को मुम्ब्रा से गिरफ्तार कर लिया। जानकरी के मुताबिक पीड़ित महिला का अज्ञात युवक ने पीछे कर उसके साथ यौन व्यवहार किया जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में की जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया। जसि वक़्त ये घटना हुई उस वक़्त महिला अपने मायके जा रही थी तभी अचानक ये युवक गर्भवती महिला का पीछा करने लगा। पुलिस ने FIR दर्ज होने के बाद शुक्रवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
Also Read: दोहरा शतक लगाने के बाद ईशान और विराट कोहली ने किया भांगड़ा, वायरल हो रहा वीडियो