ताजा खबरें

खुलेआम स्काईवॉक से लटक कर युवक ने की आत्महत्या

340

मुंबई से सटे कल्याण में बीती रात एक युवक ने स्टेशन परिसर के स्काईवॉक से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक का नाम विठ्ठल मिसाल बताया गया है जो महाराष्ट्र के बीड़ जिले का मूल निवासी था। खुलेआम हुई आत्महत्या से शहर में सनसनी मच गई है। पुलिस के मुताबिक सुसाइड से पहले युवक ने सुसाइड नोट लिखी थी और परिजनों को फोन करके बताया था कि जिंदगी से तंग आकर वो आत्महत्या करने जा रहा है। बीती रात करीबन 4 बजे स्काईवॉक से फंदा लगाकर विठ्ठल मिसाल ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। प्राथमिक जानकारी के अनुसार जिंदगी से तंग आकर विठ्ठल ने आत्महत्या की है। हालांकि कल्याण की महात्माफुले ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Also Read:आपराधिक इलाके से संदिग्ध को पकड़ने के लिए 26 पुलिसकर्मी एकजुट हुए

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़