फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मैच कल रविवार को फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच हुआ। अर्जेंटीना ने मैच जीतकर इतिहास रच दिया है।क्यूंकि अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी के लिए यह आखिरी विश्व कप था, इसलिए यह उनके लिए काफी यादगार बन गया। मेसी ने वर्ल्ड कप में सबसे पहले 26 मैच खेले हैं।मेसी ने फ्रांस के खिलाफ अपना पहला गोल किया। मेसी ने पेनल्टी शूटआउट के दौरान पहला गोल भी किया। जिसके बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे है।
फीफा वर्ल्ड कप देखने के लिए बड़ी संख्या में बॉलीवुड स्टार्स पहुंचे थे।भारत में भी अर्जेंटीना के फैंस जमकर जश्न मना रहे है। इस ही बीच सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार की एक फोटो जमकर वायरल हो रही है जिसमें वो अर्जेंटीना की जर्सी में फुटबॉल खेलते हुए नज़र आरहे है। जिसके बाद अब ये कयास लगने शुरू हो गए है की अक्षय जल्द ही मेसी की बायोपिक में नज़र आएंगे। जानकरी के लिए आपको बतादें की अक्षय कुमार की फोटो हाउसफुल 3 फिल्म की है जो अब जाके वायरल होती हुई नज़र आरही है।
Also Read: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे जगदीश टाइटलर