कोरोनामहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

केंद्र और महाराष्ट्र सरकार की लड़ाई वैक्सीन के बाद अब ऑक्सीजन पर आई

806

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ऑक्सीजन (Oxygen) को लेकर महाराष्ट्र सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने महाविकास आघाडी सरकार के द्वारा ऑक्सीजन (Oxygen) को लेकर उठाये जा रहे सवालों को नौटंकी करार दिया है। पहले भी दोनों सरकारें कोरोना वैक्सीन को लेकर एक दूसरे से टकरा चुकी है। अब इन परिस्थितियों को देखकर तो यही कह सकते है कि दोनों की लड़ाई अब वैक्सीन के बाद ऑक्सीजन (Oxygen) पर आई।

पीयूष गोयल ने अपने ट्वीट के माध्यम से उद्धव सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा कि, ‘ऑक्सीजन पर उद्धव सरकार की नौटंकी को देखकर दुख हुआ। सभी हितधारकों के साथ भारत सरकार अधिकतम ऑक्सीजन उत्पादन सुनिश्चित कर रही है। वर्तमान में हम 110% क्षमता से ऑक्सीजन का उत्पादन कर रहे हैं। वहीं औद्योगिक उपयोग के लिए इस्तेमाल होने वाले ऑक्सीजन को चिकित्सा के उपयोग में लिया जा रहा है।

रेल मंत्री ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि, ‘महाराष्ट्र को अब तक भारत में सबसे अधिक ऑक्सीजन प्राप्त हुई है। केंद्र अपनी आवश्यकताओं का आकलन करने और सर्वोत्तम संभव तरीके से उनकी मदद करने के लिए राज्य सरकारों के साथ दैनिक संपर्क में है।

इसके अलावा पीयूष गोयल ने अपने तीसरे ट्वीट में लिखा कि, ‘कल ही पीएम ने अपनी समीक्षा में बताया कि केंद्र और राज्यों को इस संकट में तालमेल के साथ काम करना चाहिए। इस पृष्ठभूमि के साथ, उद्धव सरकार द्वारा खेली जा रही ओछी राजनीति को देखकर चौंक गए और दुखी हुए। उन्हें बेशर्म राजनीति को बंद करना चाहिए और जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

वहीं उन्होंने अपने आखिरी ट्वीट में लिखा कि, ‘महाराष्ट्र एक अयोग्य और भ्रष्ट सरकार से पीड़ित है और केंद्र लोगों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है।
महाराष्ट्र के लोग ‘माजा कुटुम्ब, माजी जावबदरी’ यानी (मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी) का कर्तव्य पालन कर रहे हैं। यह समय ऐसा है जब सीएम ‘माजा राज्य, माजी जवाबदारी’ यानी(मेरा राज्य, मेरी जवाबदारी) की भावना से अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।

बता दें कि, इससे पहले भी केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के बीच कोरोना वैक्सीन को लेकर भी जोरदार जुबानी जंग हुई थी। जिसमें केंद्र ने महाराष्ट्र सरकार पर वैक्सीन को लेकर राजनीति और महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र पर वैक्सीन को लेकर भेदभाव करने का आरोप लगाया था।

Report by : Rajesh Soni

Also read : मुकेश अम्बानी ने कोरोना के कठिन समय में बढ़ाया मदद का हाथ

Previous post महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने केंद्र सरकार से पत्र लिखकर मांग की थी कि, हाफ़किन जैसे संस्थाओं को टीकों की संख्या बढ़ाने के लिए टीका उत्पादन करने की अनुमति दी जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज की मांग को मानते हुए इसे स्वीकार किया। जिसके बाद राज ठाकरे ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीएम मोदी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने लिखा कि, 'मैं इस महामारी पर काबू पाने के लिए पीएम मोदी और केंद्र सरकार का आभारी हूं। महाराष्ट्र में कोरोना वैक्सीन की किल्लत को दूर और टीका उत्पादन की रफ्तार बढ़ाने के लिए, महाराष्ट्र सरकार और मनसे दोनों ने मोदी सरकार से हाफ़किन को कोवैक्सीन तैयार करने की परमिशन देने के लिए अनुरोध किया था। जिसके बाद दोनों भाइयों के बीच वैक्सीन की अनुमति दिलाने को लेकर श्रेय लेने की जंग भी शुरू होती दिख रही है। उद्धव ठाकरे इसे अपनी सरकार की तो, राज ठाकरे इसे खुदकी उपलब्धि बताते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उद्धव ठाकरे ने भी कोवैक्सीन के उत्पादन को मुंबई स्थित हाफ़किन में शुरू करने की अनुमति देने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है। उद्धव ठाकरे ने भी मुंबई स्थित हाफ़किन में कोवैक्सीन उत्पादन की परमिशन देने को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिखा था। बता दें कि, कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने राज्य में वैक्सीन की कमी की बात कही थी। जिसके बाद प्रदेश में राजनीतिक पारा चढ़ गया था। कोरोना वैक्सीन को लेकर महाविकास आघाडी और भाजपा नेताओं के बीच जोरदार जुबानी जंग शुरू हो गई थी। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री और महाराष्ट्र से संबंध रखने वाले भाजपा के कद्दावर नेता प्रकाश जावड़ेकर ने महाविकास सरकार पर वैक्सीन को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद महाविकास आघाडी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने केंद्र सरकार पर वैक्सीन को लेकर महाराष्ट्र के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया था। बीते दिनों वैक्सीन की कमी के कारण राज्य में कई जगह टीकाकरण अभियान को रोक दिया गया था। राज्य और केंद्र सरकार की राजनीति में आम आदमी पीसने के लिए मजबूर हो गया था। फिलहाल केंद्र ने महाराष्ट्र सरकार को वैक्सीन की नई खेप भेज दी है। जिसके बाद अब राज्य में टीकाकरण अभियान पहले की तरह सामान्य रूप से जारी है।

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़