ताजा खबरें

मुंबई में इमारत के छठी मंजिल से कूद गया व्यक्ति

370

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां महाराष्ट्र सरकार के प्रशासनिक मुख्यालय की छठी मंजिल से एक युवक ने छलांग लगा दी, हालांकि बीच में लगे सुरक्षा जाल में युवक फस गया और उसकी जान बच गई। जाल में फंसे युवक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। बताया गया है कि युवक ने जान देने की कोशिश में छठी मंजिल से छलांग लगाई थी, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि गुरुवार को बापू मोकाशी नाम के शख्स ने दोपहर करीब 3:00 बजे इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगा दी। नेट पर उतरा जो नीचे खुली जगह को कवर करता है। अतीत में इसी तरह की घटनाओं के बाद ऐसे प्रयास को विफल करने के लिए विशेष रूप से सुरक्षा जाल लगा गया था। मोकाशि को पुलिस ने जाल से बचाया और अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा की उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है

Also Read: मुंबई में खसरे के साथ साथ चेचक का भी बढ़ रहा है प्रकोप

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़