कोरोनामहाराष्ट्रमुंबई

इस बार भी बेहद सादगी से मनाया जाएगा ‘महाराष्ट्र दिवस’

356

महाराष्ट्र (Maharashtra) का एक मई को 61 वां स्थापना दिवस बेहद सादगी से मनाया जाएगा। इस बार राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के कार्यक्रम ही आयोजित किये जाएंगे। महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार द्वारा कल यानी बुधवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि, राज्य के सभी जिले मुख्यालयों में 1 मई को सुबह 8 बजे ध्वजारोहण के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

राज्य सरकार के आदेश में कहा गया है कि, ‘कार्यक्रम में केवल जिला संरक्षक मंत्री, मंडलायुक्त, मेयर, नगर निगम अध्यक्ष, जिलाधीश, पुलिस आयुक्त, पुलिस जिला अधीक्षक और जिला परिषद सीईओ उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रमों में किसी भी व्यक्ति को आमंत्रित नहीं किया जाएगा और इस बार कोई परेड भी नहीं होगी।

इसके अलावा अधिसूचना में कहा गया है कि, विधानभवन, उच्च न्यायालय और अन्य संवैधानिक कार्यालयों में न्यूनतम उपस्थिति रहेगी। महाराष्ट्र की स्थापना एक मई 1960 को हुई थी। पिछले साल भी महाराष्ट्र (Maharashtra) दिवस को कोरोना महामारी के चकते सादा तरीके से मनाया गया था। वहीं इस बार कोरोना की दूसरी लहर में महाराष्ट्र (Maharashtra) की स्थिति बेहद खराब है।

बता दें कि, पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में कोरोना के 63 हजार 309 नए मामले दर्ज किये गए हैं। जबकि 985 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नए मामलों के साथ राज्य में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44 लाख 73 हजार 394 हो गई है। वहीं राज्य में अब तक 67 हजार 214 लोगों ने जानलेवा कोरोना वायरस के कारण जान गंवाई है। राज्य में 6 लाख 73 हजार 481 कोरोना के सक्रिय मरीज है। इसके अलावा महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में कोरोना के 4 हजार 966 मामले सामने आए। जबकि 78 लोगों की मौत हो गई।

Report by : Rajesh Soni

Also read : उद्धव सरकार ने महाराष्ट्र में कोरोना के असर को कम करने के लिए कसी कमर

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x