कोरोनामहाराष्ट्रमुंबई

उद्धव सरकार ने महाराष्ट्र में कोरोना के असर को कम करने के लिए कसी कमर

333
पत्नी और बच्चे के साथ मातोश्री में घुस ने का प्रयास कर रहे एक किसान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना (Corona) के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए राज्य सरकार युद्धस्तर पर तैयारी कर रही है। वर्तमान समय में राज्य के कई सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में ऑक्सीजन और दवाओं की बहुत ज्यादा कमी है। अब सरकार इन सभी समस्या को दूर करने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसकी जानकारी महाराष्ट्र (Maharashtra)  के कैबिनेट मंत्री विजय वड्डेटिवर ने दी है।

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार आने वाले समय में 10 लाख रेमड़ेसिविर और राज्य भर में 132 हवा से ऑक्सीजन बनाने वाले प्लांट बनाने जा रही है। ताकि महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की कमी को पूरे तरीके से दूर किया जा सके। इसके अलावा राज्य सरकार 40 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी खरीदेगी। इनकी 10 हजार लीटर की क्षमता होगी।

इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार 27 आईएस टैंक भी खरीदेगी। वहीं राज्य सरकार 25 टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन भी मंगवाएगी। इन सबके लिए राज्य सरकार जल्द टेंडर भी जारी करने वाली है। 10 दिनों के अंदर टेंडर की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा और अगले डेढ़ महीनों के भीतर इन सभी चीजों को खरीदने का लक्ष्य भी रखा गया है।

इसके अलावा महाराष्ट्र सरकार ने 18 से 44 उम्र के लोगों को मुफ्त में टीका लगाने का फैसला लिया है। यह निर्णय उद्धव सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक के बाद लिया गया। बैठक खत्म होने के बाद सीएम ठाकरे ने खुद इसकी आधिकारिक घोषणा की है। इस टीकाकरण अभियान के बारे में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नागरिकों को पहले सूचित कर दिया जाएगा। ताकि वैक्सीनेशन केंद्रों पर गैर जरूरी भीड़ ना लगें

Report by : Rajesh Soni

Also Read : कांदिवली के वार्ड नं. 25 में भाजपा नेता निशा परुलेकर ने अपनी टीम के साथ राशन का किट दिया

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x