कोरोनाताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई में कोरोना वैक्सीन दूसरी डोज लगवाने नहीं पहुंचे 50 हजार लोग

150

बृहन्‍मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने मुंबई (Mumbai) में ऐसे लोगों का खोज लगाने के लिए एक अभियान शुरू किया है। जिन्‍होंने भी कोविड-19 वैक्सीन (Corona Vaccine) का दूसरा डोज नहीं लिया है। बीएमसी ने ये कदम तब उठाया जब उन्हें इस बात का आभास हुआ कि 50,000 से अधिक लोग दो डोज के बीच का अंतराल पूरा हो जाने के बाद दूसरा डोज लेने सेंटर नहीं पहुंच रहे है।

इसकी पूरी जिम्मेदारी वार्ड ऑफिस को सौंपी गई है। उन्हें फोन के द्वारा लोगों से जानकारी लेनी है कि वे दूसरा डोज लेने आखिर क्यों नहीं आया है। जो दूसरे डोज लगाने के योग्य हैं उसके साथ ही बीएमसी ने उन लोगों को बगैर किसी तारीख लिए सेंटर पर जाकर टीका लगवाने की अनुमति दे दी है। मीडिया के अनुसार मुंबई की कुल आबादी 93.5 लाख है। इनमें से महज 8 प्रतिषद ने अब तक दोनों डोज ले लिए है। वहीं करीब 31 प्रतिषद को कोविड-19 वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है। शहर की इम्यूनाइजेशन विभाग की प्रमुख डॉ. शीला जगताप का कहना है कि, ये पता लगाना बहुत ज़रूरी है कि आखिर दूसरे डोज के आंकड़े इतने कम क्यों हो रहे है।

डॉ. जगताप का कहना है ‘हमने ऐसी 7 संभावित वजहों की सूची तैयार की है। जिससे हमें पता चले कि कोई वैक्सीन लगवाने क्यों नहीं आया। इसमें गर्भवती होना, उत्सुक लोग, कोविड संक्रमण, एक दो दिन में लगवाने को लेकर , जिनका पता नहीं लग पाए है, जिन्हें वैक्सीन तो लग गई है, लेकिन कोविन पर नजर नहीं आ रहे है। अब तक ऐसे लोग जिनका पता नहीं लग पाया हो उनकी संख्या अधिक है। जो दूसरा डोज लगवाने नहीं आए उनकी संख्या भी थोड़ी अधिक है।

भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर से सबसे अधिक प्रभावित होने वाला राज्य था। यहां भी मुंबई सबसे अधिक प्रभावित शहरों में से एक था। बुधवार को महाराष्ट्र में 10,989 नए संक्रमण के मामले सामने आए। इसके साथ ही राज्य में पूरे मामलों की संख्या 58,63,880 पहुंच गई। साथ ही 261 मृत्यु भी दर्ज की गई। जिसके साथ स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में मरने वालों की पूरी संख्या 1,01,833 पहुंच गई है।

Report by : Aarti Verma

Also read : अब गांधी मार्केट और हिंदमाता में आगे से नहीं होगा जलभराव-BMC

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x