ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रराष्ट्रीय

९ साल के दलित बच्चे को मटके से पानी पीने के लिए शिक्षक ने बेरहमी से पीटा, मौत के बाद हंगामा

136

राजस्थान (Rajasthan)के जालोर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां

शिक्षक द्वारा पीटे जाने के बाद 9 वर्षीय दलित छात्र की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए भीम आर्मी समर्थकों ने रविवार दोपहर पुलिस पर पथराव किया। भीड़ के हंगामे के बाद पुलिस ने भी लाठियां बरसाईं। हादसे में मृत लड़के के मामा समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर अपनी गाड़ियों को खड़ा कर गांव का रास्ता जाम कर दिया।

वहीं घायलों ने अस्पताल भी ले जाने का विरोध किया। जिले में इंटरनेट सेवा सुबह से ही बंद कर दी गई है। क्योंकि प्रशासन इस बात से वाकिफ है कि मामला और बढ़ेगा।

वहीं राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने ट्वीट कर कहा कि, ‘इस मामले के पीड़ितों को तत्काल न्याय मिले। इसके लिए प्रशासन को कदम उठाने चाहिए। उन्होंने यह भी लिखा है कि समाज में इन कुरीतियों को रोकने की जरूरत है।

वहीं मृतक छात्रों के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख और जिला कलेक्टर की ओर से चार लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। 9 साल के छात्र के शव को गांव लाए जाने के बाद काफी हंगामा मच गया। परिवार के सदस्यों और भीम आर्मी के लोगों ने शव को लेने से इनकार कर दिया।

काफी देर तक घर के आंगन में शव पड़ा हुआ था, तभी दोनों पक्षों के बीच चर्चा हुई। परिवारवालों की स्कूल की मान्यता रद्द करने, परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने जैसी मांगें थीं। वहीं इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा ट्वीट करने की भी मांग की गई।

इस दौरान माहौल गरमा गया और मारपीट शुरू हो गई। लोगों ने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव कर दिया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को लाठियों से खदेड़ दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के अलावा अन्य लोगों को घर से निकाल दिया। शाम 7:30 बजे समझौता होने के बाद अंतिम संस्कार किया गया।

स्कूल के अन्य शिक्षकों ने यह बताया कि स्कूल में जाति भेदभाव कभी नहीं हुआ। वहीं मृतक बच्चे के पिता का आरोप है कि शिक्षक के मटके से बच्चे ने पानी पी लिया। जिसके परिणामस्वरूप शिक्षक चैलसिंह ने बेरहमी से बच्चों को पीट दिया। जिसके कारण बच्चे की मृत्यु हो गई।

शिक्षक द्वारा पीटे जाने के बाद, इंद्र के कान की नस फट गई। लड़के की हत्या के बाद इंद्र के पिता देवरम और छेल सिंह के बीच हुई बात का एक ऑडियो क्लिप भी सामने आया है। इसमें छैलसिंह ने उसकी हत्या करना का जुर्म कबूल किया है। साथ ही छैलसिंह उस बच्चे के इलाज का खर्चा उठाने के लिए भी तैयार हो गया था।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read:-https://metromumbailive.com/vijay-deverakondas-film-earned-a-bumper-before-release/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़

x